फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालरात्रि का पूजन कर भक्त हुए धन्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वासंतिक नवरात्र में मां भगवती के सातवें स्वरूप कालरात्रि का सोमवार को पूजन-अर्चन किया गया। कई देवी मंदिरों के कपाट बंद रहने के कारण श्रद्धालुओं ने घर में ही शक्ति की आराधना की। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही रोग-व्याधियों से जल्द मुक्ति दिलाने की भी कामना की। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंदिरों के कपाट बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। आज सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा घरोें में ही की गई। भक्तों ने देवी मां के सामने शीश नवाकर उनसे प्रार्थना की। घर की सुख-समृद्धि के साथ ही इस वैश्विक महामारी से जल्द से जल्द मुक्ति दिलाने की कामना की। इस दौरान आरती कर मां के जयकारे लगाए गए। देवी के जयकारे संग घंट बजाने से आसपास का वातावरण धार्मिक हो उठा। वहीं, ग्रामीण इलाकों दिलदारनगर, कासिमाबाद, बारा, सुहवल, सेवराई, मुहम्मदाबाद, सैदपुर, देवकली, मौधा और नंदगंज में भी घरों में लोगों ने मां की पूजा अर्चना की और उन्हें भोग लगाया। जयकारों से घर गूंजते रहे। यहां भी कोविड 19 के नियमों के तहत मंदिर आदि को पूजा के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में लोगों ने घरों में ही मां की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें