फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कूष्मांडा का पूजन-अर्चन कर हुए धन्य

विज्ञापन
मां कामाख्या धाम में दर्शन करने के लिए खड़ी महिला श्रद्धालु। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को देवी मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा का पूजन-अर्चन कर भक्त धन्य हुए। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में मां जयकारे गूंजते रहें। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। तेज धूप के चलते दिन में दर्शन करने वालों की संख्या कम रही। नवरात्र के चौथे दिन शहर में स्थित विभिन्न देवी मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों ने पहुंचकर देवी मां का दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाते हुए फल-फूल, नारियल, चुनरी, नैवेद्य आदि अर्पित कर उनसे घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना किया। मां कामाख्या धाम पर सुबह ही भक्त पहुंचने लगे थे। भक्तों ने कतार में लगकर मां का पूजन-अर्चन किया। मां की आराधना के बाद भक्तों ने बाबा भैरोनाथ का दर्शन-पूजन किया। करीमुद्दीनपुर स्थित कष्टहरणी भवानी मंदिर परिसर में स्थित पूजा तथा फूल-माला की दुकानों से खरीदारी करने के बाद भक्त मां के दरबार में पहुंचे। उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर उनकी आराधना की। उनके जीवन में खुशहाली बनी रहे, इसके लिए देवी से प्रार्थना की। मुहम्मदाबाद : नगर के तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए पूरे दिन भक्तों के आने-जाने का क्रम बना रहा। कासिमाबाद, भांवरकोल, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, दिलदारनगर, सेवराई, मतसा, जमानिया, औड़िहार, खानपुर, शादियाबाद, बहरियाबाद, जखनिया, करंडा, रेवतीपुर, मौधा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में पूरे दिन मां की आराधना होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें