फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कंदमाता के दर्शन को मंदिरों में पहुंचे दर्शनार्थी

विज्ञापन
करहियां स्थित शक्तिपीठ धाम पर मां कामाख्या के दर्शन-पूजन के लिए गर्भगृह में जाने का इंतजार करते श - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। नवरात्र के नवरात्र के पांचवें दिन बुधवार को शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मां भगवती के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई । जिले के सभी छोटे-बड़े देवी मंदिरों में दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं। गहमर के करहिया स्थित कामाख्या देवी, दिलदारनगर की शायर माता, करीमद्दीनपुर की कष्टहरनी भवानी, बाराचवर की अमवा की सती माई, मुहम्मदाबाद की मनोकामना देवी आदि स्थानों पर दूर दराज से आकर भक्तों ने माथा टेका। घरों में भी कलश स्थापन कर पूजन अर्चन तथा दुर्गा सप्तशती के पाठ का क्रम बना हुआ है।नवरात्र के चलते हर जगह धार्मिक वातावरण बना हुआ है। शहर के रौजा स्थित नव देवी मंदिर पर भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचते रहे। यहां देवी के नौ रुपों की प्रतिमा स्थापित है। नवाबगंज स्थित मां शीतला मंदिर पर सुबह शाम आरती में लोग शामिल हो रहे है। मिश्रबाजार स्थित मां काली मंदिर भी महिलाओं का समूह पूजन-अर्चन में लगा हुआ है। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार इस बार नवरात्र में कोरोना आपदा के चलते क्षेत्र के देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ काफी कम हो रही है । प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार ही दर्शन पूजन कराने का प्रयास किया जा रहा है। माता कष्टहरणी मन्दिर में जहां नवरात्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती थी कोरोना आपदा के चलते तथा ट्रेन बन्द रहने और सवारियों के कम चलने से भीड़ कम हो रही है। यहां मंदिर प्रशासन की ओर से अखण्ड दीप न जलाने की घोषणा से महिलाएं भी कम पहुंच रही है।गहमर के करहिया स्थित मां कामाख्या धाम में भी बुधवार को सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला बना रहा। यहां आसपास के जिलों के अलावा बिहार से भी भक्त यहां मत्था टेकने आते हैं। मंदिर श्रद्धालुओं की चहल-पहल से गुलजार रहा। हालांकि यहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी ठीक से पालन नहीं किया जा रहा है। लोग इसके प्रति लापरवाह भी दिख रहे थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार जमलापुर स्थित महाकाली मंदिर, तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी के मंदिर पर सुबह-शाम आरती की जा रही है जिसमें लोग पहुंच रहे हैं। शाम की आरती में आस पास के लोगों के पहुंचने से आनंद का वातावरण बन जा रहा है। रेवतीपुर स्थित मां भगवती और दिलदारनगर स्टेशन पर रेलवे पटरी के बीच स्थित सायर माता के दर्शन का भी क्रम बना हुआ है। बहादुरगंज स्थित मां चंडी देवी की भी अराधना का क्रम बना रहा। मतसा संवाददाता के अनुसार श्रद्धालुओं ने स्कंदमाता का क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में विधि विधान से दर्शन पूजन किया। मेदनीपुर, ताड़ीघाट, मकसूदपुर, डूहिया, सिद्धेश्वर शक्तिपीठ देवरिया, नव दुर्गा मंदिर व काली मंदिर मलसा, चंडी माता मंदिर ढढ़नी, बेटाबर ताजपुर आदि मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें