फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मुख्तार अहमद अंसारी की 142वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाया

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के अंसारी इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्र - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. मुख्तार अहमद अंसारी की 142 वीं जयंती पर समारोह कर मनाई गई। इस दौरान डा. एमए अंसारी इंटर कॉलेज युसफपुर का वार्षिकोत्सव भी मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि अमरोहा के बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने मुख्तार अहमद अंसारी के तैल चित्र का अनावरण कर वह झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिला सशक्तीकरण को लेकर निकाली गई झांकी को सराहा गया। कॉलेज के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले तथा खेल प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि डा. मुख्तार अंसारी गांधी जी के अत्यंत करीबी लोगों में थे तथा उनके सुझाव पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1927 के महत्वपूर्ण मद्रास अधिवेशन में उन्हें अध्यक्षता प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की खोज कर रही है, वहीं डा. मुख्तार अहमद अंसारी जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की उपेक्षा की जा रही है। प्रधानाचार्य सुजीत कुमार ने स्वागत व सांसद अफजाल अंसारी ने आभार जताया। संचालन विनय कुमार तिवारी ने किया। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, विधायक ओमप्रकाश सिंह, विधायक सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, नपा चेयरमैन शमीम अहमद, दिलदारनगर के चेयरमैन ऐहसान जफर, जिला पंचायत सदस्य फेकू सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मरदह : क्षेत्र के रसूलाबाद में राजेश्वरी देवी जन कल्याण समिति के तहत बच्चू यादव के आवास पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. मुख्तार अहमद अंसारी की जयंती पर गोष्ठी हुई। कवि रामनिवास यादव ने कहा कि डा. अंसारी एक महान नेता के साथ ही गरीबों के लिए मसीहा थे। इस दौरान चंचल पहलवान, अतुल ओमकार, विशाल, शिवम् प्रांजल, इन्द्र देव कनौजिया आदि रहे। अध्यक्षता सुभाष पहलवान ने किया।

मुहम्मदाबाद के अंसारी इंटर कालेज के कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि सांसद कुंवर दानिश अली। संवा- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें