जिले में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में लोक अदालत की तैयारी चल रही है। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/अपर जिला जज, कोर्ट संख्या एक शक्ति सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लघु फौजदारी वाद, ट्रैफिक चालान, बैंक ऋण संबंधी मामले, सिविल एवं पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चैक बाउंस आदि के मामले निस्तारित किए जाएंगे। इस बार की लोक अदालत में मेडिकल कैंप, पेंशन शिविर, बिजली बिल, गृहकर एवं जल कर सहित अन्य सामाजिक योजनाओं से संबंधित कैंप लगाए जाएंगे। संवाद