फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दीवारों पर दिखेंगी पौराणिक कहानियां, चौराहे व स्थान चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो भी)
विज्ञापन

काशी की तर्ज पर लहुरी काशी को भी अब थीम आधारित वॉल पेंटिंग से सजाया जाएगा। इसके लिए शहर के करीब आधा दर्जन चौराहों और स्थानों को चिन्हित किया गया है। अगले दो महीने में सैनिक चौराहा, महुआबाग चौराहा, मिश्र बाजार चौराहा समेत शहर के अन्य स्थानों को पौराणिक, धार्मिक, संस्कृति से जुड़ी कहानियों के आधार पर रंग-रोगन कर आकर्षक बनाया जाएगा। शासन की मंशा है कि लहुरी काशी को पुरातन कहानियों के वॉल-पेटिंग से सजाया जाए और वर्तमान पीढ़ी को उससे जोड़ा जाए। ऐसे ही शहर के प्रमुख चौराहों के फव्वारा, लाइट और टाइल्सों के मरम्मत का कार्य भी कराया जाएगा। इससे आकर्षक बनाने के साथ उन पर रंगीन लाइटें लगाकर सजाया जाएगा। जिससे चौराहों का कायाकल्प होने के साथ विभिन्न रंगों से जगमगा उठे।
नगर पालिका की ओर से फिलहाल, आर्किटेक्ट से चौराहों की डिजाइन कराई जा रही है। जिसमें सैनिक चौराहा, विकास भवन चौराहा और महुआबाग पर विशेष निगाह है। इन चौराहों की टाइल्स, लाइट और फव्वारों को ठीक कराने के साथ नए आकार में विकसित किया जा रहा है। इसी तरह पौराणिक कहानियों और कहानी आधारित थीम का चयन भी शुरू हो गया है। इन सभी कामों के लिए नपा तैयारियों में जुटी है। साथ ही अगले कुछ दिनों में वाल पेंटिंग, निर्माण और मरम्मत संबंधी खर्च का आकलन कर कार्य शुरू कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लहुरी काशी के नाम से विख्यात गाजीपुर को सजाने-संवारने पर शासन-प्रशासन का विशेष ध्यान है। इसके लिए विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित करने के साथ विभिन्न कामों के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सैनिक, विकास भवन चौराहे की डिजाइन हो रही तैयार
सैनिक चौराहा और विकास भवन चौराहा की टाइल्स, फव्वारा और लाइटिंग को लेकर कार्य कराया जाएगा। इससे पहले डिजाइन कर इस चौराहों को विशेष आयाम दिया जा रहा है। जिसके आधार पर कार्य होगा।
विज्ञापन


अगले दो महीनों में शहर के आधा दर्जन चौराहों के साथ चिन्हित स्थानों पर थीम आधारित वाल-पेंटिंग और साज-सज्जा का कार्य होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। -लालचंद्र सरोज, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें