फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी पहचान मेरे समाज से, जिसने मुझे माननीय बनाया : जैकिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का होली मिलन व पदाधिकारी सम्मान समारोह हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गाजीपुर द्वारा होली मिलन और पदाधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन शास्त्रीनगर स्थित एक मैरेज हाल में रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि मैं किसी भी पद पर पहुंच जाऊं पर मेरी पहचान मेरे समाज से है। संगठित समाज ने ही मुझे जैकिशन से माननीय जैकिशन बनाया है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष देव कुमार राजू ने कहा कि एक सभ्य समाज का निर्माण तभी संभव है। जब उस समाज के सभी लोग एकत्रित और संगठित हो। दल भले विभिन्न हो पर दिल एक होना चाहिए। तभी सामाजिक एकता का नारा बुलंद होगा। उन्होंने आगे कहा कि विभिन्न जातिय संगठनों ने राजनीति में अपनी हिस्सेदारी अपने मजबूत संगठन के बल पर राजनैतिक दलों से लेने का काम किया है पर साहू समाज को जो अधिकार मिलना चाहिए था। वह नहीं मिला है। इसका मूल कारण असंगठित होना ही है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जंगीपुर चेयरमैन प्रतिनिधि लाल जी गुप्ता ने कहा कि हमें अक्षुण्ण बनाए रखने की आवश्यकता है ताकि इसका लाभ हमें सामाजिक और राजनीतिक रूप से मिले। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज में कोई अगर आगे बढ़ता है तो उसे सर्वसमाज को मजबूत करना चाहिए। लेकिन कुछ लोगों की कुत्सित मानसिकता के कारण ऐसी प्रतिभाओं का हनन हो रहा है। समाज में ही लोग अपने स्वार्थ में लोलुप होकर समाज का अहित कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत होती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साहू समाज वरिष्ठ नेता तेजबहादुर गुप्ता ने कहा की इतने वर्षो में समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य साहू तेली समाज महसंगठन ने जो किया है। उसके लिए मैं सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं। भारतीय राजनीति में समाज की दशा और दिशा क्या होगी यह समाज का युवा ही तय करेगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। विशिष्ट अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और आयोजक मंडल को भी प्रोत्साहित करते सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्तिक गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामप्रसाद गुप्ता, गोविंद साहू, त्रिलोकी गुप्ता, मंजू गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, वशिष्ठ नारायण गुप्ता, जंगबहादुर गुप्ता, डॉ. त्रिभुवन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें