फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले के अंदर पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर पारस्परिक (म्यूचुअल) तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग की ओर से इसके लिए छह जून से ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल शुरू कर दिया गया है। इसमें जिन शिक्षकों की अवशेष सेवा (सेवानिवृत्ति) अवधि पांच वर्ष से कम है, वे आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे। इसकी गिनती छह जून 2023 से की जाएगी। पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए जिले में डायट प्राचार्य की अध्यक्षता वाली कमेटी गठित होगी। इसमें डीआईओएस सदस्य, बीएसए सदस्य-सचिव एवं वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

पारस्परिक तबादले प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय का उसी पद के शिक्षक के ही बीच होंगे। पारस्परिक स्थानांतरण में नगर सेवा संवर्ग से नगर सेवा संवर्ग में और ग्रामीण सेवा संवर्ग से ग्रामीण सेवा संवर्ग में ही तबादले किए जा सकेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल के आदेशानुसार तबादले के इच्छुक शिक्षक मानव संपदा की आईडी एवं पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबर से आवेदन करेंगे। सचिव के आदेशानुसार किसी तरह के फर्जी अभिलेख पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के सादात ब्लाक के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि आवेदन के लिए सेवानिवृत्ति के पांच वर्ष की बाध्यता समाप्त होनी चाहिए। यह सेवा नियमावली के विरुद्ध है।
जिले के अंदर पारस्परिक (म्यूचुअल) तबादले की प्रक्रिया शुरू होने से काफी शिक्षकों के अपने घर के पास आने की राह आसान होगी। इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।- हेमंत राव, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें