फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नहर में मिला युवक का मिला क्षत- विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना के तुरना गांव के पास नहर में रविवार की सुबह एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक की क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर शिनाख्त करने में जुट गई।
विज्ञापन

तुरना गांव के लोग सुबह जब नहर के तरफ शौच के लिए गए तो देखा कि एक युवक का शव नहर में पानी में उतराया हुआ है। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और पहचान कराने की बहुत कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
युवक लाल रंग का कुर्ता और भूरे रंग का लोअर पहना था। पुलिस ने शव को कब्जे में करके पहचान के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया । लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर नहर में फेंका गया शव कहीं से बहते हुए यहां तक आया है। थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें