फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वारदात के पांच महीने बाद 25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
भांवरकोल पुलिस की गिरफ्त में अजय यादव हत्याकांड का आरोपी व 25 हजार रूपये का इनामिया सूरज राजभर।
विज्ञापन
भांवरकोल। क्षेत्र के वीरपुर गांव स्थित आमीघाट के पास बीते 24 जून को अजय यादव (20) की हत्या के मामले में सूरज राजभर को पुलिस ने पलिया वीरपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। बीते सितंबर को पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि बीते 24 जून को वीरपुर गांव निवासी अजय यादव सुबह करीब सवा 9 बजे साइकिल से खाना लेकर डेरे पर आ रहे थे। नहर पार करके जैसे ही वह आमीघाट के पास पहुंचे हमलावराें ने लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिया था। आरोपियों ने अजय के गले पर चाकू से वारकर लहूलुहान कर दिया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अजय के पिता श्रीकांत यादव की तहरीर पर 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि सूरज राजभर पर बीते 2 सितंबर को 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पलिया वीरपुर मोड़ से आरोपी सूरज राजभर को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें