फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की नहीं सुलझी गुत्थी, जल्द खुलासे का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामपुर मांझा गांव में ईंट से सिर कूंच कर की गई वृद्ध की हत्या मामले का खुलासा 24 घंटे बाद भी नहीं हो सका है। पुलिस हत्या का कारण भी स्पष्ट करने में सफल नहीं हो पाई है। जबकि महकमे के उच्चाधिकारी जल्द खुलासे का दावा कर कर रहे हैं। ऐसे में पीड़ित परिवार के न्याय की आस लगाए बैठा है। राममूरत राम घर के बाहर चादर ओढकर सोए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने ईंट से वारकर उनकी हत्या कर दी थी। सुबह घटना की जानकारी परिजनों को हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगे। इधर पुलिस हत्या के कारणों को स्पष्ट करने के लिए घटना के दूसरे दिन भी गांव में भ्रमण करती रही। साथ ग्रामीणों से पूछताछ करने में जुटी रही। ऐसे में पुलिस अब हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए परिवार के सदस्यों से बातचीत कर छानबीन करने में जुटी हुइ है, जिससे जल्द से जल्द हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। एसपी सीटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें