फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के बकराबाद में जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर की हुई हत्या के मामले में पुलिस दो दिन बाद भी नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शुक्रवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं मृतक की मां प्रमीला देवी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इधर शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मालूम हो कि मुहम्मदाबाद कोतवाली अकटहिया गांव निवासी बबलू बिंद अपनी मां प्रमीला के साथ बीते 24 जून की देर शाम शहर कोतवाली के बकराबाद गया था। वहां जमीन को लेकर उसके मामा और मां में कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान हत्यारोपी मामा लोहे के रॉड से वारकर भांजा बबलू बिंद को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में मृतका की बहन के तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर जल्द गिरफ्तार करने का दावा तो कर रही थी, लेकिन हत्या की घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। जबकि हत्यारोपियों को दबोचने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा चार टीम बनाई गई है। बावजूद अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। ऐसे में पीड़ित परिवार न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर काटने को विवश है। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें