फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

विज्ञापन
भांवरकोल थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी डा. ओपी सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति सहित मृतका के ससुराल के अन्य सदस्य फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतका के पिता ने विवाहिता के पति, सास, ससुर एवं देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। बदौली गांव निवासी तेतरी देवी (26) की 2012 में सलारपुर निवासी भरत गौड़ से शादी हुई थी। देर शाम किसी बात को लेकर पति एवं पत्नी में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आए पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के साथ ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। झोपड़ी में शव छोड़कर पति भरत सहित ससुराल के अन्य सदस्य फरार हो गए। इसी बीच गांव की एक महिला किसी काम से उसकी झोपड़ी की तरफ गई तो जमीन पर विवाहिता को मृत देख शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक के मायके वालों को दी। मायके वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को थाने ले आई। कुछ देर बाद एसपी डा. ओपी सिंह पहुंचे और छानबीन करने के बाद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। मृतका के पिता शिवगोविंद गौड़ ने विवाहिता के पति भरत गौड़, ससुर राम गोविंद गौड़, सास मनटिया एवं देवर लक्ष्मण गौड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि पति ने तेतरी की गला दबाकर हत्या की है। मृतका के पिता की ओर से मिली तहरीर पर पति सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें