फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
मरदह थाना क्षेत्र के सोढ़रा गांव मे पुलिस की पिटाई से मृत नारद उर्फ नरेंद्र पासवान की मौत से गुस्? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के सोढ़रा गांव में कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए एक युवक की तलाश में बुधवार की रात दबिश देने गई पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर मौत का आरोप लगाया और उनपर कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे गाजीपुर-मऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने बुझाने पर घंटाभर बाद जाम समाप्त हुआ। जाम के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सोढ़रा गांव निवासी चंदन पासवान को कुछ दिन पहले चोरी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कया था। कोर्ट से जमानत पर छुटने के बाद चंदन घर पर था। बुधवार की मध्य रात्रि को उसके घर दबिश देने पहुंची पुलिस ने सो रहे उसके बड़े भाई नारद उर्फ नरेंद्र पासवान (40) को उठा कर चंदन के बारे में पूछताछ की। शोरगुल सुनकर चंदन बाहर आया ता पुलिस उसे पकड़कर थाने ले जाने लगी। इस पर नारद पूछताछ के लिए उसे सुबह ले जाने की बात कहकर विरोध किया। उसकी पुलिस से नोकझोंक होने लगी। इसी बीच पुलिस ने नारद की पिटाई करते हुए उसे धक्का देकर गिरा दिया और चंदन को लेकर थाने चली गई। तबतक घर के लोग भी मौके पर पहुंचे और जमीन पर गिरे नारद को नजदीक के डाक्टर के पास ले गए। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उधर सुबह जब पुलिस को नारद की मौत की सूचना मिली तो उसने चंदन को छोड़ दिया। उधर, मृतक के घर पर ग्रामीण जुट गए। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस मशक्कत के बाद शव कब्जे में लेकर थाने आई। ऐसे में परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर हंगामा किया और आंबेडकर प्रतिमा के सामने गाजीपुर-मऊ मार्ग पर सुबह दस बजे जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने पर एक घंटे बाद 11 बजे जाम समाप्त हुआ। सीओ कासिमबाद महिपाल पाठक ने पुलिस पर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया। कहा कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें