फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टाउनहाल में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग और अर्बन प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर की तस्वीर बदलने जा रही है। विशेष रूप से नगर के पूर्वी हिस्से का। इसकी वजह यह है कि नगर में मल्टी लेवल पार्किंग व अर्बन प्लाजा के निर्माण की राह साफ हो गई है। इन दोनों का निर्माण नगर के टाउनहाल मैदान में होगा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर में मल्टी लेवल पार्किंग व अर्बन प्लाजा का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए जमीन की तलाश कर ली गई है। नगर पालिका की ओर से टाउनहाल मैदान को चयन किया गया है। विशेष बात यह है कि टाउनहाल मैदान नगर पालिका की जमीन है। ऐसे में अब जमीन का कोई रोड़ा नहीं रह गया है। मल्टी लेवल पार्किंग व अर्बन प्लाजा के निर्माण से करीब 65 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा। नगर का पूर्वी हिस्सा घनी आबादी वाला क्षेत्र है। विकास की दौड़ में नगर के पश्चिमी हिस्सा आगे निकल रहा है। ऐसे में मल्टी लेवल पार्किंग व अर्बन प्लाजा का निर्माण होने से पूर्वी हिस्से में विकास की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। पूर्वी क्षेत्र की सड़कें काफी सकरी हैं। इस कारण जाम की समस्या आये दिन बनी रहती है। मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण होने से जाम की समस्या से आने वाले दिनों में मुक्ति मिलेगी। इसका लाभ नगर के अन्य हिस्सों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें