फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार को रिमांड कस्टडी में लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ मुहम्मदाबाद कोतवाली में निरस्त शस्त्र और लाइसेंस जमा नहीं किए जाने पर तीन दिन पूर्व मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले की पुलिस ने जहां विवेचना शुरु कर दी ह तो वहीं मुख्तार को रिमांड कस्टडी में लेने के लिए जल्द ही न्यायालय में आवेदन भी करेगी। पंचायत चुनाव के बाद पूछताछ के लिए एक टीम बांदा जेल भी भेजी जाएगी। मालूम हो कि शस्त्र का लाइसेंस निरस्त होने के बाद मुख्तार अंसारी ने चार वर्ष बाद भी मुहम्मदाबाद कोतवाली में शस्त्र नहीं जमा कराया था। 2017 में राइफल का लाइसेंस और 1996 में डीबीबीएल गन का लाइसेंस तत्कालीन डीएम ने निरस्त कर दिया था। नोटिस भेजने के बाद भी शस्त्रों और लाइसेंस को नहीं जमा कराया गया। इस मामले में कोतवाली में नया अभियोग पंजीकृत किया गया। इस पर पुलिस ने विवेचना शुरु कर दी है। रिमांड कस्टडी पर लेने के लिए पुलिस जल्द ही न्यायालय में आवेदन करेगी। मुहम्मदाबाद के कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मुख्तार से संबंधित दर्ज मुकदमे की विवेचना शुरु कर दी गई है। जल्द ही रिमांड कस्टडी पर लेने के लिए न्यायालय में आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें