फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद टाउन क्लब ने फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। टाउन क्लब के तत्वावधान में अष्ट शहीद इंटर कालेज के मैदान पर चल रही स्व. अनीस खां मेमोरियल अन्तर प्रांतीय फुटबाल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी एवं मुहम्मदाबाद के बीच खेला गया। इसमें टाउन क्लब की टीम ने मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। पहले हाफ के खेल में दोनों टीमें शून्य की बराबरी पर थी, मैच के अंतिम क्षण में टाउन क्लब के अमित कुमार ने गोल करके बढ़त बनाई। बनारस स्पोर्टिग क्लब वाराणसी के खिलाड़ियों ने अंक बराबर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ऐसे में टाउन क्लब मुहम्मदाबाद 1-0 से मैच जीता और फाइनल में पहुंच गया। एमडी खान ने रेफरी एवं इफ्तेखार खान और हैदर खान ने सहायक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किक मार कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रजा हुसैन खां, डा. फतह मुहम्मद, वाजिद खान, सभासद शराफत अली बबलू, नसीम खान नस्सन, सभासद जलालुद्दीन खान, अमीर हमजा, जुल्फेकार शाह, नसीर खान, इलियास राइनी, तव्वाब खान, जहांगीर खान, तसव्वर, इरफान आदि लोग मौजूद रहे। दूसरा सेमीफाइनल मैच मदनी स्पोर्टिंग क्लब देवरिया और मां कामाख्या स्पोर्टिंग क्लब सोनपा बिहार के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें