फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एमआरएफ सेंटर शुरू हो, मार्गों पर न दिखे कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर निकायों में कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान डीएम आर्यका अखौरी ने निर्देश दिया किसी भी कीमत पर शहर के मुख्य मार्गों पर कूड़ा न दिखे। जो भी एमआरएफ सेंटर बने हैं, उन्हें क्रियाशील किया जाए। सभी उपजिलाधिकारियों को संबंधित नगर निकायों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि जिन-जिन वार्डों में जलभराव की समस्या है, उन्हें कार्य योजना में शामिल करते हुए जल निकासी की व्यवस्था की जाए। सभी एसडीएम अस्थाई/स्थाई गोशालाओं का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को संज्ञान में लेंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां पशुओं को दिए जाने वाला चारा, पानी, दवाएं पर्याप्त मात्रा में रहें। नगरीय व ग्रामीण इलाकों में कूड़ा निस्तारण का कार्य शत-प्रतिशत हो। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में जो भी निर्माण अधूरे हैं उसे सितंबर तक पूरा कर लिया जाए।
इन योजनाओं की ली गई जानकारी
गाजीपुर। बैठक में डीएम की ओर से 15वां वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, पं. दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना, राज्य सेक्टर कार्यक्रम के सीवरेज एवं जल निकासी योजना, नगरीय तालाब/पोखरा संरक्षण योजना, पेयजल योजना, निकायों मे एमआरएफ और एमएस डब्ल्यू प्लांट में मशीनों की उपलब्धता, एमआरएफ में विद्युत कनेक्शन, एमआरएफ में भूमि संबंधित समस्याओं का निवारण, निकायों में उत्पन्न आरडीएफ का सही तरीके से निस्तारण, कंपोस्ट पिट की स्थिति, गढढा मुक्त सड़क, कान्हा गौशाला, शहरों में साफ-सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीएम स्वनिधि प्रगति रिपोर्ट, एवं मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती योजना में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

दिसंबर तक पूरे किए जाए कार्य
गाजीपुर। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत कराये जा रहे कार्याें की साप्ताहिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम आर्यका अखौरी ने जलनिगम के अभियंताओं को निर्देश दिया कि ट्यूबवेल, शिरोपरि जलाशय के कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिए जाए। क्षतिग्रस्त मार्गाें को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाए। इसमें गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें