फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनाभाव से नहीं हो सकी सांसद खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 30 नवंबर को सांसद खेल प्रतियोगिता धनाभाव के कारण नहीं हो सकी। इसमें कबड्डी, फुटबाल, हॉकी, खो-खो, कश्ती समेत दस खेल आयोजित होने थे।
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा कराने के लिए पिछले दिनों क्रीड़ा विभाग ने जिला विकास और खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के सामने प्रस्ताव रखा था लेकिन समिति के पास करीब दो लाख रुपये ही होने के कारण बात नहीं बन सकी। जिला क्रीड़ा विभाग ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को प्रतियोगिता कराने में अक्षम न होने की बात बताई थी। जिला उप क्रीड़ा अधिकारी जवाहर यादव ने बताया कि प्रतियोगिता कराने पर सवा चार लाख रुपए का खर्च आ रहा था। इसमें खिलाड़ियों को यात्रा भत्ता, पुरस्कार, खान-रहना आदि का इंतजाम करना था। धन की कमी होने के कारण प्रतियोगिता नहीं हो सकी। भविष्य में धन आवंटित होगा तो प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें