फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सांसद ने पीएम को भेंट की ‘मेरा प्यारा हिंदुस्तान’

विज्ञापन
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ​शिष्टाचार भेंट के दौरान बिहार बिधानसभा चुनाव में मिली
विज्ञापन
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने मुलाकात को अत्यंत आत्मीय, प्रेरणादायी और हृदय को स्पर्श करने वाला बताया। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन से नई ऊर्जा एवं उत्साह प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन संघर्ष, समर्पण और देश सेवा की प्रेरक गाथा है। उनके नेतृत्व ने भारत को नई दिशा प्रदान की है। डॉ. संगीता बलवंत ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने गाजीपुर जिले की विकास गतिविधियों और उनके साहित्यिक कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर संसद में हुई सफल चर्चा के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। सांसद ने प्रधानमंत्री को अपनी स्वरचित पुस्तक ‘मेरा प्यारा हिंदुस्तान’ भी भेंट की। इस अवसर पर उनके दोनों पुत्र कुशाग्र और परख भी मौजूद रहे, जिन्हें प्रधानमंत्री ने स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें