फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रेल परियोजना के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से मिलीं सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले की आम जनता से जुड़ी ज्वलंत रेल समस्याओं को लेकर राज्यसभा की सांसद डा. संगीता बलवंत ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर जिले की आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से रखा। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा करते हुए पूर्व में सदन के माध्यम से उठाई गई मांगों को एक बार फिर पत्र के जरिए रेल मंत्री के सामने प्रस्तुत किया। राज्यसभा की सांसद ने बताया कि उन्होंने जमानिया, दिलदारनगर, भदौरा, दुल्लहपुर, सैदपुर, सहेड़ी, महाराजगंज बाजार, फुल्लनपुर एवं जखनिया रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही गाजीपुर सिटी–मऊ रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना को पुनः शुरू कराने की आवश्यकता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में यातायात सुगम होगा और आमजन को जाम एवं दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि राज्यसभा सांसद जिले की समस्याओं को लेकर निरंतर केंद्रीय मंत्रियों से संवाद कर समाधान के प्रयास में लगी रहती हैं। उनका यह प्रयास सराहनीय है और आम जनता उन्हें आशा भरी नजरों से देख रही है। भाजपा नेता एवं चौरसिया महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक चौरसिया ने कहा कि दुल्लहपुर एवं अमारी रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है। मऊ और औड़िहार रेल खंड पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से समस्या और गंभीर हो गई है। यहां अंडरग्राउंड मार्ग या ओवरब्रिज की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने हरदासपुर कला गांव के पास अंडरग्राउंड मार्ग में जलभराव की समस्या का भी उल्लेख किया, जहां पानी भरा रहने के कारण लोगों को मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। उन्होंने इन जनसमस्याओं पर संज्ञान लेते हुए राज्यसभा सांसद के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें