नगर निकाय चुनाव के लिए तीन नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायतों में वार्डों के आरक्षण के संबंध में सूची प्रकाशित कर आपत्तियां मांगी गई है। बृहस्पतिवार की देर शाम नगर विकास विभाग ने प्रस्तावित सूची पर सात दिनों में आपत्तियां मांगीं हैं। उसके बाद आने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। जनपद में कुल आठ नगर निकाय में कुल 136 वार्ड हैं। इनके आरक्षण की सूची प्रस्तावित होने की सूचना सोशल मीडिया और निजी व्हाट्सएप के जरिए आम हो गई। वहीं, लोगों के बीच सूची वायरल होते ही निकाय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार वार्डों के आरक्षण की जानकारी जुटाने के साथ चुनाव संबंधी तैयारी तेज कर दी है। ऐसे में इस सूची ने कई भावी प्रत्याशियों के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है तो कई उम्मीदवारों के उम्मीदों को पंख लगा दिया है। इधर, विभिन्न दलों के पदाधिकारी और नेता सूची को लेकर मंथन करते दिखाई पड़े। जिन वार्डों में उम्मीद के मुताबिक आरक्षण नहीं हुआ उसको लेकर आपत्तियां भेजने की तैयारी भी शुरू हो गई है।
आधी आबादी के लिए आरक्षित 49 वार्ड
गाजीपुर। आठ नगर निकायों में 49 वार्ड आधी आबादी के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव है। नगर विकास विभाग की ओर से जारी इस प्रस्तावित सूची में 61 वार्डों पर किसी भी जाति और वर्ग के लोग ताल ठोक सकेंगे। जबकि 31 वार्ड सभी निकायों में पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सुरक्षित किए गये हैं।
आठ निकायों में 225720 मतदाता
गाजीपुर। जिले के आठ नगरीय निकायों में 121094 पुरुष एवं 104626 महिला सहित कुल 225720 मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता नगर पालिका परिषद गाजीपुर में 50586 पुरुष एवं 43732 महिला सहित कुल 94318 हैं। इसी तरह नगर पालिका परिषद जमानिया में 16458 पुरुष एवं 13321 महिला संग 29779 तथा नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में 16950 पुरुष एवं 15234 महिला सहित कुल मतदाताओं की संख्या 32184 है। इसके अलावा नगर पंचायत सैदपुर में 10908 एवं 9524 सहित कुल 20432, सादात में 5781 एवं 4996 सहित 10777, बहादुरगंज में 8093 एवं 7255 सहित 15348, जंगीपुर में 5702 एवं 5104 सहित 10806 तथा नगर पंचायत दिलदारनगर में 6616 पुरुष एवं 5460 महिला सहित कुल 12076 मतदाता हैं।
उम्मीदवारी का दावा करने वाले लोगों को लगे पंख
औड़िहार। नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डो के आरक्षण की सूची जारी होते उम्मीदवारी का दावा करने वाले लोगों को पंख लग गए हैं। नई आरक्षण सूची जारी होते ही किसी के अरमानों पर पानी फिर गया तो किसी की पौ बारह हो गई है। सैदपुर नगर के वार्ड 14 आत्मा राम नगर की सीट को पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित कर दिए जाने पर सामान्य वर्ग के लोगों का मनोबल टूटा है।
ठीक इसी तरह वार्ड 4 के अब्दुल हमीद नगर की सीट पिछली बार अनुसूचित रही इस बार इस सीट को सामान्य कर दिए जाने से उक्त वर्ग के लोगों में निराशा है सैदपुर के लग 15 वार्ड में अधिकतर पिछली बार की सीटे आरक्षण क्रम बदले जाने से कुछ नए चेहरे भी अब ताल ठोकने के लिए मैदान में आ गए है नए चेहरों ने आरक्षण सूची जारी होते ही तैयारियों में लग गए हैं। शाम सुबह ए लोग जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद भी लेने लगे हैं। हालांकि अभी आपत्तियों के लिए हफ्ते भर का दिया गया समय है। कुछ लोग अभी आपत्तियां डालने के भी तैयारी में है। दूसरी ओर वार्ड का आरक्षण जारी होते ही एक बार नगर पंचायत क्षेत्र में इस चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है।
नगर पालिका परिषद, गाजीपुर
पवहारी बाबा नगर, लाल बहादुर शास्त्री नगर, रविंद्र नाथ टैगोर नगर, डा. अब्दुल कलाम नगर, नुरूद्दीनपुरा और पंडित दीनदयाल नगर वार्ड महिला आरक्षण के लिए प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह मोहनपुवा और मार्किनगंज पिछड़ा वर्ग महिला, स्वामी विवेकानंद नगर अनुसूचित जाति महिला, काजी टोला अनुसूचित जाति, सुभाष नगर, भगत सिंह नगर, लोकमान्य तिलक नगर और कांशीराम नगर पिछड़ा वर्ग के लिए प्रस्तावित है। इसके अलावा डा. विवेकी राय नगर, जयप्रकाश नारायण नगर, अंबेडकर नगर, रायगंज, महाजनटोली, वीर अब्दुल हमीद नगर, कपूरपुर, उर्दू बाजार, डा. राही मासूम रजा नगर, महात्मा गांधी नगर और नवाबगंज आनारक्षित है।
नगर पालिका परिषद, जमानियां
हरिजन बस्ती हरपुर, हरिजन बस्ती रेलवे स्टेशन, अहिर टोली, लोदीपुर खास, हरपुर आंशिक द्वितीय, बरूइन बाजार भाग प्रथम व द्वितीय, पटखौलिया आंशिक द्वितीय, खिजरी शहीद अनारक्षित है। राजपुर गोरवा अनुसूचित जाति महिला, जुनेदपुर, कानूनगो मुहल्ला, पठानटोली, हरपुर आंशिक प्रथम, बुद्धिपुर कोट और नई बस्ती हरपुर महिला आरक्षण के लिए प्रस्तावित है। बिंद टोली, लोदीपुर अनुसूचित जाति, मंडी बाजार, अंसारी मुहल्ला पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षण के लिए प्रस्तावित है। बिंद टोली पटखौलिया भाग प्रथम, सोनार टोली पटखवलिया आंशिक भाग तृतीय,सैय्यदबाड़ा पिछड़ा वर्ग के लिए प्रस्तावित है।
नगर पालिका परिषद, मुहम्मदाबाद
दक्षिण महाल, कल्याणपुर, लाल बहादुर शास्त्री नगर, रौजा, शैव टोला और कोट महिला आरक्षण के लिए प्रस्तावित है। फतेहबाग अनुसूचित जाति महिला, गड़वा अनुसूचित जाति, नवापुरा, काजिटोला, शेखटोला, मीरावाल जट्टी, दर्जी महाल, जमालपुर, जफरपुरा पूर्वी, युसुफपुर गंज दक्षिणी, भट्टी महाल, युसुफपुर बाजार और लोहठिया अनारक्षित प्रस्तावित है। गुलेबाग, मठिया पिछड़ा वर्ग महिला के लिए प्रस्तावित है। अकटहिया, मिर्दहा और जफरपुरा पश्चिमी पिछड़ा वर्ग के लिए सुरक्षित है।
नगर पंचायत, सैदपुर
जवाहर नगर, मालविय नगर, अब्दुल हमीद नगर, आजाद नगर, गांधी नगर, सुभाष नगर अनारक्षित प्रस्तावित है। अंबेडकर नगर महिला के लिए प्रस्तातिव है। पटेल नगर, राजेंद्र नगर अनुसूचित जाति महिला, दीनदयाल नगर, इंदिरा नगर पिछड़ा वर्ग महिला के प्रस्तावित है। मोती लाल नगर, राजीव नगर अनुसूचित जाति , गंगा नगर और आत्मा नगर पिछड़ा वर्ग के लिए प्रस्तावित है।
नगर पंचायत, सादात
अंबेडकरनगर, शास्त्री नगर महिला, कल्याण नगर अनुसूचित जाति महिला, शहीद नगर, दीनदयाल नगर, आजाद नगर, हेडगेवार नगर, सैय्यदबाड़ा अनारक्षित, श्रीनगर पिछड़ा वर्ग और महमुदपुर, जुनारदार का आरक्षण पिछड़ा वर्ग महिला के लिए प्रस्तावित है।
नगर पंचायत, जंगीपुर
गजनफर नगर, आजाद नगर महिला, अंबेडकरनगर अनुसूचित जाति महिला, निहाल नगर, गोविंद नगर, कृष्ण नगर, शास्त्री नगर, गांधी नगर अनारक्षित प्रस्तावित है। कीदवई नगर पिछड़ा वर्ग, सरस्वती नगर पिछड़ा वर्ग महिला के लिए प्रस्तावित है।
नगर पंचायत, दिलदारनगर
अंबेडकरनगर, संजय नगर, ब्रिगेडियर नगर महिला, लोहिया नगर, गांधी नगर, कीदवईनगर, शास्त्री नगर, सदर बाजार, फतेहपुर बाजार अनारक्षित प्रस्तावित की गई है। इंदिरा नगर पिछड़ा वर्ग महिला और श्रीराम नगर को पिछड़ा वर्ग के लिए सुरक्षित प्रस्तावित किया गया है।
नगर पंचायत, बहादुरगंज
भरटोली, हरिजन बस्ती, छावनी डंकिन गंज, पठान टोली महिला, को इरान डोम डेरा अनुसूचित जाति महिला, भर टोली नई बस्ती पिछड़ा वर्ग, भूमिहार टोली, चौकद्वार भर टोली, पक्का हाता, मुहल्ला दक्षिण, जामा मस्जिद तकिया, गुदड़ी बाजार मल्लाह टोली आनारक्षित, ताकिया इमली को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षण प्रस्तावित किया गया है।
पालिका परिषदों में 25-25 वार्ड
गाजीपुर। जिले में कुल आठ नगरीय निकाय हैं। इनमें तीन नगर पालिका परिषद एवं पांच नगर पंचायत हैं। इन निकायों में 136 वार्ड हैं। नगर पालिका परिषद गाजीपुर, नगर पालिका परिषद जमानिया एवं नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में 25-25 वार्ड हैं। इसी तरह नगर पंचायत जंगीपुर में 11, दिलदारनगर में 11, बहादुरगंज में 13, सैदपुर में 15 एवं नगर पंचायत सादात में 11 वार्ड हैं।