फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमर स्टेशन पर 19 ट्रेनों के ठहराव का आंदोलन हुआ तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार से बेमियादी धरना में तब्दील हो गया। आंदोलन को व्यापार मंडल ने भी समर्थन दिया। गहमर, सेवराई और भदौरा व्यापारियों ने धरने में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदर्शन में पूर्व सैनिकों, ग्रामीणों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। रेल प्रशासन को चेताया कि अगर ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ तो आरपार की लड़ाई होगी। गहमर स्टेशन पर कोरोना काल में 19 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव खत्म किया था लेकिन अनलाक के बाद भी इन ट्रेेनों का ठहराव नहीं किया जा रहा है। एशिया के सबसे बड़ा गहमर गांव के सर्वाधिक लोग सेना में कार्यरत हैं और उनका दूर-दूर से आना जाना लगा रहता है। ट्रेनों का ठहराव न होने से व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है। रेल ठहराव आंदोलन समिति के सदस्यों ने पूर्व में कई बार रेल अधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को इस बारे में अवगत कराते हुए ट्रेनोें के ठहराव की मांग की लेकिन नतीजा सिफर रहा। वहीं, रविवार को हो रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में उद्योग व्यापार मंडल गहमर, सेवराई और भदौरा के सभी व्यापारियों ने हिस्सा लिया। इसके लिए उन्होंने अपनी दुकानें बंद रखीं। भदौरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि गहमर स्टेशन पर कम ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के आम नागरिकों को तो असुविधा हो ही रही है। साथ ही सैनिक बाहुल्य गांव गहमर के सीमा पर तैनात जवानों को भी आने-जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र की जनता की हित में ट्रेनों के पुन: ठहराव की मांग उचित है। इसमें व्यापारियों का भी हित जुड़ा है। हम इस उचित मांग के समर्थन में है। धरना को संबोधित करते हुए सैनिक संगठन के कोषाध्यक्ष शिवानंद सिंह ने कहा कि कोरोना काल का हवाला देकर यह सरकार गहमर के साथ भेदभाव कर रही है। कई बार लोगों ने पत्रक देकर ट्रेनों के ठहराव को लेकर मांग की जिसे अनसुना कर दिया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विमला गुप्ता, राकेश यादव, दुर्गा चौरसिया, मार्कंडेय सिंह, हेराम सिंह, राज कुमार सिंह, अमजद हुसैन, पूर्व प्रधान मुरली कुशवाहा, सुधीर सिंह, कुणाल सिंह, प्रशांत सिंह, अखंड प्रताप सिंह, मिथिलेश सिंह, आनंद मोहन सिंह, अमित सिंह ,पिंटू सिंह, मिट्ठू खान, तौकीर खान, अकबर खान, नरेंद्र गुप्ता, शिव जी, गुड्डू अग्रहरि, मनीष सिंह बिट्टू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें