फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
मृतक नीरज तिवारी की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
सादात। थाना क्षेत्र के आतमपुर छपरा के पास बृहस्पतिवार को बाइक व पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि झोरिया निवास नीरज (22) तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोपहर में अपने बड़े भाई शशिकांत तिवारी के साथ सादात बाजार बाइक से किसी काम से आ रहा था। आतमपुर छपरा के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से साइड से टक्कर होने पर सिर के बल जमीन पर गिरने से गंभीर चोट लगने से नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बड़ा भाई शशिकांत आंशिक रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में नीरज को सीएचसी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद पिकअप चालक भाग गया। जबकि बिहार नंबर की पिकअप खेत में पलट गई। पुलिस ने लोगों की सहायता से निकाल कर उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें