फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मनमाना किराया वसूल रहे मोटर बोट संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार सीमा पर स्थित बारा गंगाघाट पर बने पीपा पुल के टूटते ही लोगों को गंगा पार आने-जाने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं, पुल टूटने के बाद प्रशासन की तरफ से गंगा पार आने-जाने के लिए नि:शुल्क नावों की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में यात्री मोटर चलित नाव के सहारे गंगापार हो रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि मोटर चलित नाव संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। सेवराई तहसील के बारा गंगा घाट पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च कर पीडब्ल्यूडी की ओर से पीपा पुल का निर्माण कराया जाता है। मानसून को देखते हुए पुल को तोड़कर आवागमन बाधित कर दिया जाता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से यात्रियों की सहूलियत के लिए नि:शुल्क नाव का संचालन नहीं कराया जाता है। यही कारण है कि निजी मोटर चलित नाव संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करते हैं। यात्रियों का आरोप है कि गंगापार कराने के लिए मोटर चलित नाव संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। शनिवार को बारा घाट पर पहुंचे नाजिर शाह, याहिया खां, शुभम राय ने बताया कि वह गंगापार कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पहुंचते हैं। मोटर चलित नाव संचालक गंगा आर-पार कराने के लिए अधिक किराया वसूल रहे हैं। ऐतराज जताने पर पार उतारने से मना कर देते हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एई अखिलेश यादव ने कहा कि नि:शुल्क नाव की कोई व्यवस्था नहीं है। शासन से इसके लिए कोई निर्देश नहीं है। उधर, एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया ने कहा कि मोटर चलित नाव संचालक अगर मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें