फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 443 पूजा पंडालों में विराजेंगी मां शेरावाली, कहीं राजमहल तो कहीं बन रहा इंडिया गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र में देवी मां की आराधना के लिए अलग-अलग थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण चल रहा है। इस बार जिले में 443 दुर्गा पंडालों में मां शेरावाली विराजेंगी। इनमें 14 स्थाई मंदिर वाले पंडाल शामिल हैं। दुर्गा पूजा समितियों में अपने-अपने पंडालों को भव्य व दिव्य बनाने की होड़ है। कहीं राजमहल की तर्ज पर तो कहीं इंडिया गेट की तरह दुर्गा पंडाल बन रहा है। हालांकि अभी तक किसी पूजा समीति ने बिजली विभाग से अस्थाई कनेक्शन नहीं लिया है।
विज्ञापन

दुर्गापूजा शुरू होने में चंद दिन रह गए हैं। रुईमंडी मुगलपुरा में राजमहल थीम पर पंडाल बनाया जा रहा है। लोगों को आकर्षित करने के लिए पंडाल के गेट पर दरबान भी नजर आएंगे। अंदर की साज-सज्जा भी किसी महल की तरह होगी। पंडाल में प्रवेश करते ही महसूस होगा कि किसी महल में आ गए। संयुक्त दुर्गा पूजा समिति का दावा है कि मां दुर्गा की प्रतिमा इस बार 24 हाथों वाली होगी। पूजन के लिए वाराणसी से ब्राह्मणों को बुलाया जा रहा है। इसी तरह नगर के महुआबाग, गोराबाजार, नवापुरा व मिश्रबाजार में भी आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं। नंदगंज : दिल्ली के साथ-साथ अब लहुरीकाशी में भी इंडिया गेट का दीदार होगा। चोचकपुर तिराहा पर इंडिया गेट की तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसका निर्माण स्थानीय लोग कर रहे हैं। इसी तरह रेलवे स्टेशन चौराहा, शादियाबाद मोड़, पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग स्थित हनुमान मंदिर, नंदगंज औद्योगिक क्षेत्र के पास कुल पांच जगहों पर पूजा पंडाल बनाने का काम जोरशोर से चल रहा है।
14 फीट की होगी मां दुर्गा की प्रतिमा
महुआबाग में मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस बार मां दुर्गा की प्रतिमा 14 फीट की रहेगी। इसी तरह गोराबाजार में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा में लाइटिंग व सजावट की व्यवस्था शानदार रखने की योजना है। युवा बाल दुर्गा पूजा कमेटी का दावा है कि इस बार की लाइटिंग हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी। कुछ यही दावा नगर के मिश्रबाजार की दुर्गा पूजा समिति श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति का भी है।
विज्ञापन

डांडिया-गरबा का होगा आयोजन, बंगाली विधि से होगा पूजन
नवापुरा में मां दुर्गा की प्रतिमा छह फीट की रहेगी। विशेष बात यह है कि यहां इस बार डांडिया व गरबा का आयोजन किया जाएगा। वहीं झुन्नूलाल चौराहा स्थित मां दुर्गा के मंदिर में स्थापित होने वाली प्रतिमा का पूजन बंगाली विधि-विधान से किया जाएगा।

प्रशासन सक्रिय, हरकत में आई नगर पालिका
गाजीपुर। दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बन रहे दुर्गा पंडालों पर नजर रखी जा रही है। मेले को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। वहीं नगर पालिका प्रशासन की ओर से डीएम आवास से लेकर पीरनगर तक के सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पालिका प्रशासन का दावा है कि दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले सभी गड्ढों को समतल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें