फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नाली के विवाद में मां-बेटे को पड़ोसियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने एक महिला और उसके बेटे को पीटकर घायल कर दिया।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ताजपुर गांव की निवासी पार्वती देवी ने बताया कि 14 नवंबर 2026 को सुबह दस बजे उनके पड़ोसी गोविंद यादव, अभिषेक यादव, वीरेंद्र यादव और जीरन यादव ने उनके घर के सामने सीसी सड़क पर नाली और शौचालय का पानी जबरदस्ती बहाना शुरू कर दिया। पार्वती देवी ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें और उनके बेटे परदुम यादव ने उससे गालीगलौज की। इस बाबत थाना प्रभारी सरायलंखसी योगेंद्र बहादूर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें