मरदह थाना क्षेत्र के डोड़सर गांव से शनिवार की रात को दो पंपसेट से दो मोटर चोरों ने उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
गांव निवासी रामानंद यादव और अमरनाथ यादव के मकान से दो सौ मीटर दूर खेत में पंपसेट है। जहां पर खेत की सिंचाई करने के लिए दो हार्स पावर के दो मोटर लगाए थे। देर रात को दोनों पंपसेटों के दरवाजे पर लगे तालों को तोड़कर चोरों ने दोनों मोटर पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी दोनों पीड़ितों को दूसरे दिन रविवार की सुबह हुई तो खोजबीन में जुट गए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि तहरीर पर छानबीन किया जा रहा है। इधर किसानों ने बताया कि मोटर चोरी की घटनाओं में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा एक भी मामले का खुलासा नहीं हुआ है। संवाद