फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायूस लौटे अधिकांश फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में आयोजित हुआ। सातों तहसीलों पर आए 531 प्रार्थना-पत्र में से 48 का ही निस्तारण हो पाया। जबकि अन्य फरियादियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस मुहम्मदाबाद तहसील सभागार में आयोजित हुआ। सुबह 9. 45 बजे तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, सुबह 9.55 बजे एसडीएम डा. हर्षिता तिवारी पहुंचीं। निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। सुबह 10. 30 बजे सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता पहुंचे। तब समाधान दिवस की कार्रवाई शुरू हुई।
दोपहर करीब 1.15 पर बजे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी सभागार में पहुंची और समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनने के साथ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इधर कासिमाबाद में 65 में छह, जमानिया में 60 में दो, सैदपुर में 105 में सात, सेवराई में 24 में चार, सदर में 36 में 13, जखनिया में 69 में छह और मुहम्मदाबाद में 172 में दस का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलंब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करें। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को तीन दिन के अंदर शत-प्रतिशत निस्तारित किया जाए।
डीएम से मिले अधिवक्ता, दी जानकारी
मुहम्मदाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस पर सिविल बार एसोसिएशन के सदस्यों ने जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें तीन सूत्रीय पत्रक देकर कहा कि तहसील मुहम्मदाबाद मे उपजिलाधिकारी न्यायिक का न्यायालय सृजित है पत्रावलियां भी स्थानांतरित की जा रही है। लेकिन पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति न होने से पत्रावलियों में कार्य बाधित है। न्याय मिलने में विलंब हो रहा है। समाधान दिवस में जनसामान्य द्वारा जो प्रार्थना पत्र दिया जाता है उसके निस्तारण के लिए लेखपाल कानूनगो मौके पर न जाकर मनमाने तरीके से निस्तारण कर देते हैं। इधर सेंट्रल बार एसोसिएशन के संयोजक आलोक कुमार राय और अध्यक्ष दयाशंकर दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया।
महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा पत्रक
कासिमाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को विकासखंड की परसुपुर और नुआंव ग्राम पंचायत की महिलाएं तहसील परिसर में प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह को पत्रक सौंपा। अवगत कराया कि दोनों ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी से नौनिहालों को मिलने वाला पोषाहार का वितरण पिछले पांच माह से नहीं हो रहा है। आरोप लगाया कि सभी पोषाहार बाजार में बेच दे रही हैं। एडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर प्रदर्शन कर महिलाएं शांत हुई। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में परसुपुर की संजू देवी, देवंती देवी, रंजनी देवी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, अंशु, पुष्पा देवी एवं अनुराधा, नुआंव ग्राम पंचायत की रीना देवी, रमिता देवी, मनसा देवी आदि मौजूद रही।
कुर्सियां रहीं खाली, मायूस हो लौटे फरियादी
सेवराई। संपूर्ण समाधान दिवस पर स्थानीय तहसील में सभा कक्ष में लगेे अधिकांश कुर्सियां खाली रही। ऐसे में फरियादियों को मायूस होना पड़ा। खाद आपूर्ति निरीक्षक गोविंद कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भदौरा सीताराम यादव, खंड विकास अधिकारी भदौरा राजेश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी रेवतीपुर सुरेंद्र सिंह राणा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। लेकिन सराय तहसील के 144 गांव से आए फरियादियों को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब अधिकांश विभाग के अधिकारी कर्मचारी नदारद रहे एवं सभाकक्ष में लगी कुर्सियां खाली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें