-डीएम और एसपी ने सुनी फरियाद, दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह दस बजे से थाने पर पहुंचे फरियादियों ने प्रार्थना- पत्र देकर समस्या निस्तारण की गुहार लगाई। सबसे अधिक मामले भूमि संबंधित आए। इधर डीएम आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह ने शादियाबाद थाने पर फरियादियों की फरियाद सुनी और आए छह प्रार्थना-पत्रों में मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण किया। शेष प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।
शादियाबाद ः समाधान दिवस पर थाने पर डीएम आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पहुंच कर लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान आए प्रार्थना पत्रों में एक का निस्तारण मौके पर किया। अन्य प्रार्थना-पत्रों को संबंधित अधिकारियों को जांच कर निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित मामलों का अतिशीघ्र निस्तारण करें । जहां पर कोई विवाद न हो, वहां पुलिस फोर्स की मांग न की जाए।