फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाजपा से टिकट के सबसे ज्यादा दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत सैदपुर के अध्यक्ष पद सहित 15 वार्डों के सभासद पद के लिए चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की जोड़-तोड़ बढ़ गई है। राजनैतिक दल से टिकट लेने के लिए दावेदारों को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दावेदार भाजपा से टिकट मांगने की कतार में हैं। इस दल से अध्यक्ष और सभासद पद के लिए टिकट मांगने वालों की संख्या अन्य दलों की अपेक्षा अधिक है। दूसरी ओर वार्डों के लिए जारी आरक्षण सूची चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है।
विज्ञापन

दावेदारों का कहना है कि जिन वार्डों में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या शत-प्रतिशत है वहां इस बार की सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। ठीक इसी प्रकार जिस वार्ड में पिछड़े वर्ग के मतदाता अंगुली पर गिने जाने योग्य हैं वहां की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
वार्ड के आरक्षण में जातिगत संख्या के हिसाब को तरजीह न देकर न्याय नहीं किया गया है। ऐसे में वार्ड मेंबर का चुनाव लड़ने वाले दावेदार परेशान हैं। यह परेशानी प्रमुख राजनैतिक दलों से जुड़े संयोजकों एवं संगठन के पदाधिकारियों के सामने भी है। उन्हें प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी पार्टी के आलाकमान ने सौंपी है।
विज्ञापन

सैदपुर का वार्ड संख्या-एक अनुसूचित जाति बहुल वार्ड है लेकिन इस बार उसे अनारक्षित कर दिया गया है। वार्ड संख्या-14 सवर्ण बहुल है इस बार उसे पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। यहां सवर्ण वर्ग से दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों का मन टूट गया है।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सैदपुर नगर पंचायत के संयोजक अखिलेश सिंह ने बताया कि दावेदारों को आवेदन करने के लिए कहा गया है। आवेदन प्राप्त हो जाने पर विचार-विमर्श के बाद अधिकृत पदाधिकारी द्वारा टिकट फाइनल होगा। कांग्रेस, सपा, बसपा के संयोजकों के सामने भी तरह-तरह की परेशानियां आड़े आ रही है। इन दलों के अधिकृत पदाधिकारी भी आरक्षण के हिसाब से टिकट तय करेंगे।
पांच निकायों से कुल 45 आपत्तियां मिली
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के वार्ड सदस्यों के आरक्षण को लेकर आपत्ति दाखिल करने की अवधि समाप्त हो गई है। अब तक पांच निकायों से कुल 45 आपत्तियां मिली है। सबसे ज्यादा आपत्ति नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद से हैं जबकि तीन निकायों से एक भी नहीं मिली है। कमेटी की ओर से इनका निस्तारण कर जल्द ही
अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए नगर विकास विभाग की तरफ से पिछले दिनों वार्डों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची जारी की गई थी। इस पर एक सप्ताह के भीतर आपत्तियां मांगी गई थी। जिले में आठ नगर निकायों में तीन नगर पालिका परिषद एवं पांच नगर पंचायत हैं। निर्धारित समय तक पांच निकायों में वार्डों के आरक्षण को लेकर कुल 45 आपत्ति दी गई है।
सबसे अधिक 15 आपत्ति नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद से प्राप्त हुई है। इसके अलावा पालिका परिषद गाजीपुर से 13, सैदपुर एवं बहादुरगंज नगर पंचायत से छह-छह तथा दिलदारनगर से चार आपत्ति मिली है। एक सामूहिक आपत्ति अनुसूचित जनजाति को लेकर मिली है। तीन निकायों पालिका परिषद जमानिया एवं नगर पंचायत जंगीपुर एवं सादात से एक भी आपत्ति नहीं मिली है। इस संबंध में अतिरिक्त उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि कुल 45 आपत्तियां मिली हैं। इनका निस्तारण दो दिनों में कर अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें