फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 13 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का रहा ठहराव

विज्ञापन
करहिया स्टेशन से घने कोहरे के बीच गुजरती ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से विभिन्न स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें से करीब 13 स्पेशल ट्रेनों का ठहराव जनपद के औड़िहार जंक्शन अथवा सिटी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया। इससे जनपद के यात्रियों को काफी लाभ मिला। रेलवे प्रशासन की ओर से डाला छठ पर्व को लेकर अहमदाबाद-छपरा, भावनगर टर्मिनस-छपरा, दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, अमृतसर-सहरसा, छपरा-अहमदाबाद, नई दिल्ली-दरभंगा, चंडीगढ़ मऊ आदि स्पेशल ट्रेनों का संचालन विभिन्न तिथियों में किया गया। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से विभिन्न स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। इससे यात्रियों को यात्रा करने में काफी सहूलियत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें