फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फसल बीमा के लिए बढ़े 11 हजार से ज्यादा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा को लेकर इस बार किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 11 हजार 989 अधिक किसानों ने बीमा कराया है। फसल नुकसान पर क्षतिपूर्ति के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि इस बार किसानों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर उत्साह दिख रहा है। वर्ष 2025 में अब तक 19 हजार 428 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कराया है। इस बार 30 अगस्त तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने की अंतिम तिथि निर्धारित है। ऐसे में यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की उम्मीद है। जबकि पिछले बार खरीफ सीजन में 7439 किसानों ने फसल बीमा कराया था। किसी भी दैवीय आपदा के कारण फसल नुकसान होने पर किसानों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है। किसानों को आर्थिक संकटों का सामना न करना पड़े। इसके लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की गई है। 13 फरवरी 2016 को प्रधानमंत्री फसल बीमा की शुरुआत हुई थी। इस खरीफ सीजन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 1 करोड़ 13 लाख रुपये प्रीमियम जमा हो चुका है। पिछले बार खरीफ सीजन में किसानों ने 62 लाख 72 हजार रुपये बीमा जमा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें