फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मानसून शुरू, शहर में नहीं शुरू हुई फॉगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मानसून दस्तक दे चुका है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके बावजूद शहर में फॉगिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन


फॉगिंग नहीं कराए जाने से लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा सता रहा है। बरसात में मच्छरों समेत कीट-पतंगों का प्रभाव काफी अधिक बढ़ गया है। एक ओर जिला प्रशासन संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लार्वा के छिड़काव का निर्देश दे रहा है, तो दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों के प्रति उदासीन है। नगर में न तो कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है और न ही फॉगिंग कराई जा रही है। हर बार बरसात में फॉगिंग कराई जाती थी, लेकिन ऐसी कोई पहल नहीं की जा रही है। नगर में 25 वॉर्ड हैं। इन वॉर्डों में डेढ़ लाख आबादी है। बीते दिनों बारिश के बाद इलाकों में मच्छरों का प्रभाव बढ़ गया है। वहीं संक्रामक बीमारियों के सबसे अधिक फैलने का खतरा बरसात के समय रहता है। ऐसे में शहर के लोग दवाओं के छिड़काव समेत फॉगिंग कराने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, नगर पालिका प्रशासन की ओर से इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है।

शहर में जल्द ही फॉगिंग कराई जाएगी, इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। - लोकेश कुमार सिंह, प्रभारी ईओ,नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें