फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मोबाइल बनेगा मददगार, बिजली गिरने से करेगा आगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
दामिनी एप ऐसी घटना से करेगा सतर्क, व्हाट्सअप की तरह करते रहे चेक
विज्ञापन

रेड, यलो और ब्लू जोन की होगी जानकारी, निर्धारित है बिजली गिरने का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। अब आपका मोबाइल बिजली गिरने से पूर्व आपको सतर्क करेगा। इसके लिए सिर्फ आपको अपने स्मार्ट फोन पर दामिनी एप डाउनलोड करना है। आप जिस क्षेत्र में मौजूद हैं, वहां बिजली गिरेगी अथवा नहीं इसकी जानकारी मिलेगी। यहीं नहीं तीन जोन रेड, यलो और ब्लू की जानकारी देने के साथ निर्धारित समय भी बताएगा कि कितने देर में बिजली गिर सकती है।
करीब 12 दिनों के अंदर बिजली गिरने से जिले में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में स्मार्ट फोन पर डाउनलोड हाेने वाला दामिनी एप आपको न सिर्फ बिजली गिरने से सचेत करेगा बल्कि यह भी बताएगा कि कितने देर में घनघोर काले बादल आपके क्षेत्र में पहुंचकर बरसेंगे।
विज्ञापन

एप में अगर रेड जोन दिखाए तो समझ लें कि सात मिनट के अंदर बिजली गिरेगी, जबकि यलो जोन दिखाई पड़े तो 14 मिनट और ब्लू जोन से यह पता चलेगा कि 21 मिनट में बिजली आपके आस-पास अथवा जनपद में कहां गिरेगी। एप मानचित्र के माध्यम से उस स्थान को दर्शाना शुरू कर देता और बताता है कि बिजली गिरने की क्या संभावना हैं, सतर्क होने का संकेत देने लगता है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा बिजली गिरने से पूर्व चेतावनी के लिए दामिनी एप बनाया है। इससे आसानी से स्मार्ट फोन के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद एप आपकाे बिजली गिरने की घटना से आगाह करेगा।
विज्ञापन

वर्जन
दामिनी एप के जरिए लोग बिजली गिरने की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। स्वयं और दूसरों की सुरक्षित रखने के एप जरूर डाउनलोड करें। बिजली किस क्षेत्र में कितने देर में गिरेगी, इसकी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। - अशोक राय, आपदा विशेषज्ञ गाजीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें