सादात थाना क्षेत्र के आतमपुर छपरा गांव के पास रविवार की रात लुटेरों ने तमंचा सटाकर एक युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवक ने शोर मचाया, लेकिन सुनसान जगह होने के कारण कोई नहीं पहुंचा। लुटेरों ने मोबाइल देने मे आनाकानी करने पर उसके सिर पर तमंचा की मुठिया से हमला कर घायल कर भी कर दिया। भुक्तभोगी युवक अभिषेक राजभर सादात बाजार का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि वह बरात में गया था और खाना खाकर रात लगभग 10 बजे अपने रिश्तेदारों के साथ बाइक से आतमपुर छपरा गांव तक आया। वहां उसे छोड़कर उसके रिश्तेदार अपने घर चले गये। वहां से वह पैदल ही घर जा रहा था कि आसपास बैठे लुटेरों ने उसका मोबाइल देखकर उसका पीछा शुरू कर दिया। करीब एक किमी आने के बाद लुटेरों ने उसे रोक लिया और मोबाइल मांगने लगे। मोबाइल देने से मना करने पर लुटेरों ने उसके सिर पर तमंचे की मुठिया से हमला कर घायल कर दिया और मोबाइल लेकर फरार हो गए।