दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के पास बुधवार को देर शाम भुजा बेचकर साइकिल से घर कादीपुर लौट रहे राजू यादव को एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने मारपीटकर उसका मोबाइल और पांच हजार नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर आरपी जखनिया के तरफ भाग गए। पीड़ित को लहूलुहान हाल में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।