स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की विधान परिषद की सीट पर हुए चुनाव में निर्दल उम्मीदवार विशाल सिंह चंचल की जीत पर समर्थक गदगद हैं। समर्थकों ने दूसरे दिन सोमवार को भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विधान परिषद चुनाव में निर्दल प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल सहित पांच उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी थी। सीधे मुकाबले में निर्दल प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने 65 मतों के अंतर से बाजी मार ली थी। एमएलसी चुनाव में उनकी कामयाबी पर समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह, यादवेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह, पूर्व प्रधान संजय राय उर्फ मंटू, मिंटू राय, बाबी सिंह, शिशु सिंह, पूर्व छात्रनेता विवेकानंद पांडेय, अजय सिंह शास्त्री, आलोक पांडेय, नंदलाल, अनिल सिंह, रविप्रताप सिंह, जनार्दन सिंह, राजेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह नंदा सहित कई अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।