फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता वृद्ध का शव गड्ढे में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी गांव के सामने सड़क किनारे घर से दो दिन पूर्व लापता वृद्ध का शव शुक्रवार को गहरे गड्ढे में भरे पानी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

डाडेबन बौरी निवासी घुरबटोर बिंद (70) बीते 28 सितंबर की शाम घर से शौच के लिए निकले थे। परिजन काफी खोजबीन किए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। देर शाम वृद्ध के पुत्र नंदू बिंद ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। सुबह ग्रामीणों ने वृद्ध के पुत्र को सूचना दी कि कासिमाबाद- गाजीपुर मार्ग स्थित बौरी गांव के सामने सड़क किनारे गहरे गड्ढे के पानी में पिता का शव उतराया हुआ है। जानकारी के बाद परिजन घटनास्थल गए और देखा तो शव उतराया हुआ था। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में मौके पर उपस्थित ग्रामीणों का कहना था कि शौच करने के बाद पानी के लिए सड़क किनारे गड्ढे के पास गए होंगे और पैर फिसल जाने से डूबने से उनकी मौत हो गई होगी। इस संबंध में नोनहरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपहरण की शिकायत गलत थी। वृद्ध की पानी में डूबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें