पीडीडीयू-दानापुर रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की दोपहर अराजकतत्वों ने चेन पुलिंग कर राजगीर- नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस रोक दी। ट्रेन में यात्री परेशान नजर आए। लोको पायलट ने समस्या को दूर की। तब- जाकर करीब पांच मिनट बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। वहीं पीछे आ रही लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट ट्रेन को गहमर स्टेशन पर रोकना पड़ा। राजगीर- नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस गहमर स्टेशन से अपने निर्धारित समय से रवाना हुई। भदौरा स्टेशन के पास लूप लाइन का सिग्नल मिलने पर वह निर्धारित गति से लूप लाइन में जैसे ही प्रवेश की अराजकतत्वों ने रेलवे क्रासिंग के पास चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद अराजकतत्व ट्रेन से उतरकर भाग गए। वहीं ट्रेन की सुरक्षा में रेलवे सुरक्षा बल अराजकतत्वों तक नहीं पहुंच पाई। 5 मिनट तक ट्रेन रेलवे क्राॅसिंग पर खड़ी रहने के कारण क्राॅसिंग के दोनों तरफ जाम लग गया। भदौरान स्टेशन मास्टर आरके चौधरी ने बताया कि राजगीर-नई दिल्ली एक्सप्रेस में सवार अराजकतत्वों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी थी। पांच मिनट तक ट्रेन क्राॅसिंग पर खड़ी थी।