फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दुबई से लौटे पिता पर नाबालिग ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/खानपुर। दुबई से कमाकर लौटे पिता की दरिंदगी से परेशान होकर नाबालिग बेटी रविवार को थाने पहुंच गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि घर में अकेला पाकर पिता जिंदगी जीने का प्रशिक्षण देने के बहाने कमरे में घुस जाता था और बेटी को परेशान करता था। पिता की रोज की हरकतों से परेशान होकर नाबालिग रविवार को थाने पहुंची तो उसकी आंखों के आंसू नहीं थम रहे थे। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की पिता ने दुष्कर्म किया फिर शनिवार की रात परेशान करने लगा। उसका आरोप है कि पिता पहले मुंबई में रहकर ऑटो चलाता था। फिर, दुबई में जाकर मजदूरी करने लगा। महीने भर पहले दुबई से लौटा है। उसने कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता रहा। बेटी के मुताबिक दुष्कर्म की जानकारी उसने अपनी मां को भी दी थी लेकिन, मां ने चुप्पी साध ली। ये भी कहा कि किसी से कुछ नहीं कहना भी नहीं। हद तो तब हो गई जब मां को बताने के बाद भी उसका पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी करने लगा। थानाध्यक्ष खानपुर प्रवीण यादव ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य एकत्र किया। इसके साथ ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
चुपके से घर से निकली, पहुंच गई थाने

गाजीपुर। बेटी ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर की रात मां और भाई-बहनों के सो जाने पर पिता उसके कमरे में घुस आया और दरवाजा बंद कर गलत काम करने लगा। रोने पर समझा बुझाकर चला गया। दूसरे दिन सुबह अपनी मां-बहनों से उसने आप्बीती सुनाई। बेटी का कहना है कि मां ने कुछ नहीं कहा। शनिवार की रात पिता फिर से उसके साथ गलत काम करने के लिए कमरे में घुस आया और उस पर दबाव डालने लगा। इससे परेशान होकर वह घर में बिना किसी को बताए चुपके से निकली और सीधे थाने पहुंच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें