फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बीसी सखियों को बैंकिंग डिवाइस और डेमो चेक वितरित किया

विज्ञापन
लिदारनगर के नगर पंचायत हाल परिसर में कार्यक्रम को संबोधित करते प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप सिन्ह - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड भदौरा में प्रशिक्षित बीसी सखियों को बैंकिंग डिवाइस एवं विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 17 लाख 35 हजार का डेमो चेक वितरित किया। उन्होंने विकासखंड रेवतीपुर में 32 लाख 70 हजार के डेमो चेक के साथ प्रशिक्षित बीसी सखियों को बैंकिंग डिवाइस का वितरण किया। प्रभारी मंत्री ने दिलदारनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और लोंगों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ही योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। जिले में 12206 समूहों में करीब 89 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। इसमें 577 समूहों को प्रारंभिक 15 हजार रुपये एवं 244 समूहों को सीआईएफ योजना के तहत एक लाख दस हजार रुपये की राशि भेजी गई है। उन्होंने सीडीओ एवं अन्य अधिकारियों से जिले के विकास भवन में समूहों के गृह उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक आउटलेट बनवाने की सलाह दी। सरकारी योजनाओं में समूहों की भूमिका और कार्यशैली पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना होगा। रेवतीपुर में विधायक अलका राय, ब्लाक प्रमुख अजिताभ राहुल राय, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, पीयूष राय, जिलाध्यक्ष भाजपा भानूप्रताप सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डा. आरपी सिंह, डीपीआरओ रमेशचंद्र उपाध्याय, एडीओ पंचायत मनीष राय, बीडीओ सुरेंद्र बहादुर राणा आदि मौजूद थे। भदौरा में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, शिवशंकर सिंह, क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह, गोपालकृष्ण चौधरी, अनिल चौरसिया, विजय अग्रहरि, कौशल कुमार, निधि, सुनीता, संजू देवी, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, विष्णु प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, संजय सिंह, कुश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें