फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के मढहुआ गांव के पास रविवार की रात ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान नंदगंज थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव (50) के रूप में हुई। मृतक के पुत्र पिंटू यादव ने बताया कि पिता की मानसिक हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। वह रविवार की शाम घर से निकले। काफी देर के बाद भी वह घर नहीं लौटे। परिजन परेशान होकर आसपास ढूंढने का प्रयास किए। लेकिन, सफलता नहीं मिल पाई। अगले दिन सुबह ट्रेन से कटने की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी पुष्पा देवी सहित एक पुत्र और दो पुत्री छोड़ गए हैं। मृतक के पुत्र पिंटू की ओर से सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है। इस संबंध में शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें