फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मलिकपुरा में शुक्रवार की सुबह कुएं में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी विजय प्रताप राय (58) कुछ महीनों से अवसाद ग्रस्त थे और उनका इलाज वाराणसी के एक निजी चिकित्सक के यहां से चल रहा था। सुबह वह कुएं पर पानी निकालने पहुंचे कि अचानक कुआं में जा गिरे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। घटना के बाद मृतक विजय प्रताप की पत्नी नम्रता राय और पुत्री शिप्रा राय के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं दोनों पुत्रों शशांक राय तथा प्रशांत राय को ग्रामीण सांत्वना देने में जुटे हुए थे। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें