फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगीचे में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली के बारा गांव में परिवारिक कलह से तंग आकर एक अधेड़ ने गांव के बाहर बगीचे में आम के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। गहमर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बारा गांव के अक्षय लाल राम ने गांव के बाहर वीरवर राय पोखरा के पास स्थित बगीचा में आम के पेड़ से लटककर जान दे दी। मृतक के पुत्र अभिषेक राम ने पुलिस को तहरीर दी कि मृतक अक्षय लाल बीते दो दिन से घर में हुए विवाद के बाद लापता थे। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की पर इनका पता नहीं चला।
शुक्रवार की सुबह शौच के लिए जा रहे लोगों में पेड़ से लटकते हुए अक्षय लाल के शव को देखा। उन्होंने इसकी जानकारी परिवारीजन व पुलिस को अधेड़ नई रस्सी के सहारे गर्दन में फंदा लगाकर पेड़ से झूल गया था। घटना कब की थी यह अभी पता नहीं चल सका है। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी मीरा देवी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि बारा गांव के बगीचे में एक पेड़ पर अधेड़ द्वारा रस्सी के सहारे आत्महत्या की गई है। मृतक के पुत्र के द्वारा मिले तहरीर के आधार पर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें