फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने एसडीएम को समस्या से अवगत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के स्थानीय बाजार के व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को उपजलिाधिकारी से मिलकर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। बताया कि लॉकडाउन में करीब तीन महीने व्यापारियों को बहुत ही समस्या हुई है जिससे आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर हो गई है। इस माह में कई पर्व हैं जिससे हम लोगों को एक उम्मीद जगी है। बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी होने से आर्थिक प्रभाव पड़ सकता है। उप जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि कम से कम साप्ताहिक बंदी छठ पूजा तक मुक्त कर दी जाए। व्यापारियों की बात सुनते हुए उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सप्ताह में एक दिन बंद रखा जाए। इसका कोई भी उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में व्यापारियों को कोई समस्या हो तो वह जिलाधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराएं, जैसा आदेश होगा वैसे पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें