फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राजस्व विभाग की मनमानी के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
शहर के सरजू पांडेय पार्क में उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की धरना प्रदर्शन में बोल
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस और राजस्व विभाग की मनमानी के विरोध में उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लंका स्थित आंबेडकर पार्क से जुलूस निकाल सरजू पांडेय पार्क पहुंचे। यहां पर उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए आठ सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार करंडा दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को सौंपा। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष राम अवध राम ने कहा कि मौजूद समय से देश और प्रदेश में लोग महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध से त्रस्त है। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का का असहाय लोगों पर अत्याचार दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, बीते दिनों विनीत राय हत्याकांड के आरोपी कमलेश चौधरी को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। इस मुठभेड़ को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे है, इसके चलते इस मुठभेड़ सीबीआई जांच कराई जाए। इस मौके पर विरेंद्र कुमार गौतम, पिंटू यादव, सुरेंद्र भारती, अनीता, पूनम देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें