फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारे और इलाज के अभाव में न मरें जानवर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला अनुश्रवण समीक्षा मूल्याकंन समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में बृहस्पतिवार को हुई। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने मार्च एवं अप्रैल माह की सभी पशु चिकित्सकों के साथ गो-आश्रय स्थल की ब्लाकवार समीक्षा की। कहा कि चारे और इलाज के अभाव में कोई जानवर मरने न पाए। इसका ध्यान रखा जाए। समीक्षा के दौरान पशुओं के आश्रय स्थल, भूसा, चारा, टिन शेड, पानी, साफ-सफाई, पशुओं की दवाओं एवं टीकाकरण की जानकारी ली। सात स्थलों का मानक न पूरा होने पर नाराजगी जताई और निरीक्षण कर मानक को पूरा करने का निर्देश पशु चिकित्साधिकारियों को दिया। कहा कि जहां टिन शेड टूटे हैं, उन्हें जल्द से जल्द ठीक करा लिया जाए। जहां-जहां गो-आश्रय स्थल बनाए गए हैं उन स्थानों पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा उनके चारा-पानी की व्यवब्था के लिए एक व्यक्ति-कर्मचारी को नियुक्त किया जाए। हिदायत दी कि एक भी जानवर चारे एवं इलाज के अभाव में मरने न पाए। कहा कि किसी गांव से पशुओं की समस्या को लेकर शिकायत मिली तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य, पशु चिकित्साधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें