फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी को सामना करने में विफल हो रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। देश की स्वास्थ्य सेवाएं एवं शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कोरोना महामारी का सामना करने में सरकार विफल हो रही हैं। जिला की घोषित व्यवसाय एवं गांव-गांव में जांच करने की टीम द्वारा धरातल पर कार्य नहीं हो रहा है। उक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने जिला कार्यसमिति की भारद्वाज भवन पर संपन्न हुई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादे से भटक गई है। अर्थव्यवस्था चौपट होना शुरू हो चुका है।छोटे और लघु उद्योग बंद हो गए हैं, बेरोजगारी चरम पर है। गरीब की स्थिति दयनीय हो गई है। अभी हाल में संपन्न हुए चुनाव में जनता ने किसान आंदोलनों की उपेक्षा और श्रमिकों के खिलाफ कानून की वजह से भाजपा को करारा जवाब दिया है। सरकार की दूरदर्शी नीतियों से ही वैक्सीन और ऑक्सीजन की कमी हो गई है, ऐसी दशा में जनविरोधी सरकार की नीतियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाना होगा। पार्टी को मजबूत करने पर बल देना होगा। अन्य लोगों ने विचार प्रकट करते हुए जिला प्रशासन से स्वास्थ्य सेवाओं एवं कानून व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की गई। इस मौके पर राम बदन सिंह, बच्चे लाल यादव, राम लाल, राजेंद्र यादव, राम शब्द राम, शमीम अहमद, रूद्रदत्त तिवारी, शिवमूरत बिंद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ईश्वर लाल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें