फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को दो पालियों में पीठासीन, मतदान अधिकरी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय का प्रशिक्षण स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में आयोजित हुआ। इसमें जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने कार्मिकों को मतदान से पहले, पार्टी की रवानगी तथा मतदान के दिन तक के कार्यो की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मास्क का प्रयोग तथा बराबर सेनेटाइजेशन करने को कहा। पहली पाली में 1948 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें पीठासीन अधिकारी 13, प्रथम मतदान अधिकारी 15, द्वितीय मतदान अधिकरी आठ तथा तृतीय मतदान अधिकारी नौ सहित कुल 45 कार्मिक अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 1948 कार्मिकों में पीठासीन अधिकारी 18, प्रथम मतदान अधिकारी 15, द्वितीय मतदान अधिकरी 13, तृतीय मतदान अधिकारी आठ सहित कुल 54 कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें